Coupons

गर्मियों के मौसम के लिए कुछ उपयुक्त व्यंजन

गर्मियां शुरू हो गईं हैं और ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि हम अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें| खासतौर पर ऐसा खान-पान होना चाहिए जो कि शरीर को ठंडा रखें| मौसमी फलों और सब्ज़ियों में कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते है और यह स्वाद में भी बेहतर होते हैं| इनमें सभी मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। बाज़ार में आसानी से उपलब्ध भी होते हैं।

  1. आम पन्ना

आवश्यक सामग्री

* 4 कच्चे आम

* 1 कप गुड़

* नमक स्वादानुसार

* 2 छोटी चम्मच सेंधा नमक

* 1 छोटी चम्मच ज़ीरा पाउडर

* 2 छोटी चम्मच जलजीरा पाउडर

* 1/2 कप पुदीना पत्ता

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले आम के छिलके निकाल कर अलग कर दें और आम को काटकर गुठलियां अलग कर दें |
  2. अब आम को कुकर में डालकर, 1 ग्लास पानी डालें और 1 सिटी आने तक पका लें |
  3. गली हुई आम को छान लें और फिर मिक्सी में ही गुड़, नमक, ज़ीरा पाउडर, जलजीरा पाउडर, पुदीना के पत्ते डालकर स्मुथ पेस्ट बना लें |
  4. आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पन्ना को गाढा या पतला बनाएं फिर ग्लास मे भरकर बर्फ डालकर सर्व करें |

नोट:-

* आप इसे एक एयर टाइड बॉटल में रख सकते हैं और रेफ़्रिजरेटर में रख के आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर एक सप्ताह तक कभी भी उपयोग में ले सकते हैं |

* अगर आप ज्यादा चटपटा आम पन्ना नहीं चाहते हैं तो जलजीरा पाउडर की जगह 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर का उपयोग करें |

  1. दही भात

आवश्यक सामग्री (3-4 लोगो के लिए)    

* 1 कप ताज़ा दही

* 3 कप पके हुए चावल

* 2 बड़े चम्मच तेल

* 1 छोटा चम्मच राई

* 2 छोटे चम्मच उड़द दाल

* 6 कड़ी पत्ते

* 1 छोटी बारीक़ कटी हरी मिर्च

* 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया

* नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

  1. दही भात बनाने के लिए एक बर्तन में चावल और दो बड़े चम्मच पानी डालकर हल्का सा मैश कर लें|
  2. दही और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख दें|
  3. एक छोटे चौड़े नॉन स्टिक पेन में तेल गरम करें और उसमे राई और उड़द की दाल डालें और मध्यम आंच पर ३० सेकंड तक भुन लें|
  4. हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर मध्यम आंच पर 30 सेकंड तक भुन लें|
  5. तड़के को तैयार दही चावल के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें|
  6. धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं|
  7. दही चावल को तुरंत परोसे या एक घंटे फ्रीज़ में रखे और ठंडा ठंडा परोसें|

 

  1. तरबूज खीरा स्मूदी

आवश्यक सामग्री (3-4 लोगो के लिए)

* 3-4 कप तरबूज के टुकड़े

* 2 कप खीरा

* 2 कप दूध

* आवश्यकतानुसार शहद और शक्कर

* चिया सीड्स

* आइस क्यूब्स आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

  1. तरबूज एवं खीरे की स्वादिष्ट स्मूदी बनाने के लिए पहले तरबूज और खीरे के टुकड़ो को ब्लेंड कर लें|
  2. फीर इसमे दूध और शहद या शक्कर डालें और फीर से थोड़ा ब्लेंड करें|
  3. स्मूथ मिश्रण हो जाने के बाद मिश्रण को सर्विंग गिलास में डालें|
  4. अब इसमे ऊपर से चिया सीड्स डालें और ठंडा करने के लिए 2-3 आइस क्यूब डालें और सर्व करें|

 

  1. आमरस पूरी

आवश्यक सामग्री (3-4 लोगो के लिए)

* 2 बड़े आकार के आम पके हुए

* 2 कप या आवश्यकतानुसार ठंडा दूध

* 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार पीसी हुई इलायची

* 4 से 5 बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)

पूरी के लिए

* 2 कप गेहू का आटा

* स्वादानुसार नमक

* आवश्यकतानुसार पानी

* 2 चम्मच तेल

* आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक परात में आटा लें और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें| फिर थोड़ा पानी डालें और पूरी के लिए सख्त आटा गुंध लें|
  2. 2 चम्मच तेल लगाकर आटे को अच्छे से गुंध लें और ढककर एक तरफ रख दें|
  3. अब आम को छीलकर छोटे छोटे टुकड़े करके मिक्सी के जार में डाल दें और शक्कर मिलाकर अच्छे से पीस लें|
  4. फीर इसमे आवश्यकतानुसार दूध , बर्फ , इलायची पाउडर डालकर एक बार और ब्लेंड कर लें| आमरस तैयार है |
  5. अब एक कढाई में तेल गरम होने के लिए गैस पर मध्यम आंच पर रख दें और आटे को एक बार फिर से अच्छे से मिक्स कर लें| आटे कीछोटी छोटी लोईबनाकर बेल लें| आंच को तेज करके गरम तेल में पुरियो को तलने के लिए डालें|
  6. पलटते हुए दोनों तरफ से अच्छे से पुरियो को तल लें|
  7. सारी पूरी इसी तरह बना लें| आमरस पूरी तैयार है |

 

  1. दही वडा

 आवश्यक सामग्री (2-3 लोगो के लिए)

* 1 कप धुली उड़द दाल 5 से 6 घंटे भीगी हुई (दाल का पेस्ट बना लें)

*  तलने के लिए तेल

* 2 1/2 कप फेटा हुआ दही

* 2 छोटा चम्मच नमक

* 2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

* 2 बड़े चम्मच हरा धनिया

* 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

* 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  

* 1 छोटा चम्मच काला नमक

* स्वादानुसार चाट मसाला 

बनाने की विधि    

  1. दाल को अच्छी तरह से फेट लें ताकि वह हल्की और फूली हो|
  2. एक कड़ाही में तेल गरम करें |
  3. मीडियम आंच पर दाल के पेस्ट को तेल में एक एक चम्मच डालकर वड़े के समान गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें|
  4. 4. तले हुए वडो को नमकीन पानी के एक कटोरे में डाल दें|
  5. दही को अच्छे से फेट लें|
  6. 6. नमक, जीरा, धनिया पत्ती और काली मिर्च को दही में मिलाएं|
  7. तले हुए भल्लो को पानी में से निकालकर निचोड़ लें और उन्हें एक सर्विंग डिश में लें|
  8. 8. इसके ऊपर दही डालें|
  9. 9. और आवश्यकतानुसार जीरा पाउडर, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला डालकर गार्निश करके सर्वे करें|
  10. पाइनएप्पल लस्सी

आवश्यक सामग्री (1-2 लोगो के लिए)

* 1 कप ठंडा दही

* 1/2 कप दूध

* 1 कप पाइनएप्पल (कटे हुए)

* 2 चम्मच चीनी

* 3 पुदीना के पत्ते (गार्निश के लिए)

* बर्फ के क्यूब्स

बनाने की विधि

  1. लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आप अनानास को छीलकर काटकर रख लें|
  2. फिर सभी सामग्री को तैयार करें और एक मिक्सर में अनानास के टुकड़ों को डालें।
  3. इसके बाद आप इसमें दही, दूध, चीनी और बर्फ के क्यूब्स डालें और 2-3 मिनट तक पीस लें।
  4. पुदीना के पत्ते से सजाकर सर्व करें|

7. जलजीरा

आवश्यक सामग्री:- (4-5 लोगो के लिए)

* 125 ग्राम इमली का गुदा

* 3 बड़े चम्मच पुदीना की पत्तियां

* 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

* 3/4 छोटा चम्मच जीरा, टुकड़ो में कटा हुआ

* 50 ग्राम गुड़, कद्दूकस किया हुआ

* 4 छोटा चम्मच काला नमक

* 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट

* 3-4 बड़े चम्मच नींबू का रस

* एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर

* 1.5 लीटर पानी

* 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

बनाने की विधि:-

  1. जलजीरा बनाने के लिए ऊपर लिखे मिश्रण को एक साथ डालकर पीस लें |
  2. उपरोक्त मिश्रण को पानी में अच्छे से मिला लें |
  3. इसके बाद पूरी रात इसे ठंडा होने के लिए फ्रीज में रख दें |
  4. गार्निशिंग के लिए ड्रिंक पर बूंदी डालकर ठंडा ठंडा सर्व करें |

नोट:- झटपट जलजीरा बनाने के लिए आप जलजीरा पाउडर का चुनाव कर सकते हैं|

  1. फ्रूट सैलड :-

आवश्यक सामग्री :- (3-4 लोगो के लिए)

* 1 तरबूज (250 ग्राम)

* 1 /2 कप अंगूर

* 1 अनार

* 1 सेब

* 1 केला

* 1 छोटा पका हुआ पपीता (250 ग्राम)

* 1 आम

* 1 छोटा चम्मच चाट मसाला

बनाने की विधि :-

  1. फ्रूट चाट बनाने के लिए सबसे पहले सभी फ्रूट्स को अच्छे से धोकर साफ कर लें| अब काटने वाले सभी फ्रूट्स को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें|
  2. अनार के दाने निकाल लें, अंगूर को साफ कर लें| सभी फ्रूट्स को एक बड़े बर्तन में डालकर मिक्स कर लें|
  3. अब इन फ्रूट्स के ऊपर चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें|
  4. इसे कुछ देर के लिए फ्रीज़ में रखें और फिर ठंडा कर के सभी को सर्व करें|

नोट: – आप फलो का चुनाव अपनी पसंदानुसार कर सकते हैं| 

शरीर के अंगो को हेल्दी रखने के लिए मौसमी फल और सब्ज़ियां खाना बहुत जरूरी है। मौसम के अनुसार लगने वाले फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो अंगों को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही साथ इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स व अन्य एजेंट ऑर्गन डैमेज को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते है गर्मी के मौसम के कुछ स्पेशल फल और सब्ज़ियों के बारे में|

  1. नींबू शिकंजी

आवश्यक सामग्री

* 2 नींबू

* 7 से 8 पुदीना की पत्तियां

* स्वादानुसार चाट मसाला 

* स्वादानुसार काला नमक

* 2 चम्मच चीनी

* आइस क्यूब

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले ताज़ी पुदीना की पत्तियों को पीस लें|
  2. एक जग में दो गिलास पानी डालकर उसमे चीनी, काला नमक और चाट मसाला डालकर मिक्स करें।
  3. पानी मे जब चीनी घुल जाएं तब उसमें नींबू का रस और क्रश पुदीने की पत्तियां डालें।
  4. नींबू की शिकंजी बनकर तैयार है, नींबू की शिकंजी को आइस क्यूब डालकर सर्व करें।

 

A) सिट्रस फ्रूट

गर्मी के दिनों में खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी और नींबू आदि का सेवन करना आपके शरीर के लिए बहुत लाभकारी है| इन फलों में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को तरोताज़ा बनाए रखने में मदद करते हैं|

B) खीरा

खीरा न केवल पौष्टिक होते हैं, बल्कि वर्सटाइल और एंटीऑक्सिडेंट में रिच होते हैं, जो उन्हें सबसे लोकप्रिय गर्मियों की सब्ज़ियों में से एक बनाते हैं| खीरे में तकरीबन 95 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए गर्मी के दिनों में उन्हें खाने से आप खुद को हाइड्रेटेड रहने में मदद कर सकते हैं| अधिकतर, उन्हें पेय पदार्थों में या सैलड के रूप में भी कच्चा खाया जा सकता है|

C) तरबूज

तरबूज गर्मी के दिनों के लिए बेहद खास फल होता है क्योंकि ये मीठा, स्वादिष्ट और ताजा होता है| तरबूज सबसे हाइड्रेटिंग फ्रूट में से एक है क्योंकि इसमें 92 प्रतिशत तक पानी होता है|  तरबूज में विटामिन ए और सी के साथ-साथ लाइकोपीन भी अधिक होता है, जो त्वचा को सन डैमेज से बचाने में भी मदद करता है|

D) बेरीस

थोड़ी सी स्ट्रॉबेरी में 95 प्रतिशत पानी होता है और ये गर्मी के दिनों के लिए सबसे अच्छा फल होता है| स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रासबेरी और ब्लैकबेरी विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और एन्थोकायनिन में हाई होते हैं| इसके साथ ही इनमें हाई फाइबर भी होता है| स्ट्रॉबेरी आपकी आंखों, त्वचा और नाखूनों के लिए फायदेमंद होते हैं| साथ ही सूजन और पुरानी बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं| एक्सरसाइज के बाद एनर्जी हासिल करने के लिए सबसे अच्छे पेय में से एक स्ट्रॉबेरी में ढेर सारा पानी होता है|

E) टमाटर

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है और दिन गर्म होते जाते हैं, टमाटर के पौधे रसीले टमाटरों के साथ उग आते हैं| टमाटर हाइड्रेशन का एक बेहतरीन स्रोत है, खासकर जब इसे कच्चा खाया जाता है क्योंकि उनमें 95 प्रतिशत तक पानी होता है| टमाटर में एंटीऑक्सिडेंट जैसे लाइकोपीन, साथ ही विटामिन सी और के, पोटैशियम और कैल्शियम भी ज़्यादा होते हैं| टमाटर को जूस या सैलड में कच्चा खाया जा सकता है, साथ ही करी और सॉस में पकाया जा सकता है| और इसको केचप और प्यूरी के रूप में संरक्षित करके भी रखा जा सकता है|

 

यह थी गर्मी के मौसम के लिए कुछ खास रेसिपीज़ और सुझाव| उपरोक्त रेसिपीज़ के बारे में आपकी राय व सुझाव राम बंधू के सोशल मीडिया पेजों पर हमें डायरेक्ट मैसेज कर बताएं| चुनिंदा बेहतरीन सुझाव देने वालो को हमारे पेजों पर पुरस्कृत किया जाएगा|

आपको हमारी बताई गयी रेसिपीज़ और ब्लॉग्स पसंद आते हैं तो हमारे ब्लॉग और फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर पेजों का अनुसरण कर उन्हें शेयर करें |

× Chat