Coupons

फॅमिली पार्टियों के लिए बढ़िया अल्कोहल रहित पेय पदार्थ

बिना ड्रिंक के कोई भी पार्टी अधूरी ही लगती है | और यहाँ हम बात फॅमिली पार्टी की कर रहे हैं, तो हम आज आपको कुछ अल्कोहल रहित पेय पदार्थ बता रहे हैं, जो आप अपने फॅमिली पार्टी में शामिल कर सकते हैं | यह पेय पदार्थ आपकी पार्टी को अत्यधिक रोचक बना सकते हैं और कम समय में भी तैयार किये जा सकते हैं | :-

1.जलजीरा :-

1.जलजीरा एक ऐसा लोकप्रिय ड्रिंक है जिसे बच्चे हो या बड़े सभी पसंद करते हैं | यह एक रिफ्रेश करने वाला ड्रिंक है | ठंडक और ताजगी देने के साथ पेट की पाचनक्रिया को तंदुरुस्त रखने में भी मदद करता है |

आवश्यक सामग्री:- (5-6 लोगो के लिए)

  • 2 मुट्ठी हरा धनिया
  • 15-20 पुदीना के पत्ते
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1 चुटकी हींग
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च (स्वादानुसार)
  • 2 छोटे चम्मच भुना जीरा
  • 2 छोटे चम्मच शक्कर
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • ½ छोटा चम्मच सादा नमक (स्वादानुसार)
  • ½ कटोरी बूंदी
  • 4-5 कप ठंडा पानी
बनाने की विधि :-

  • 1. पुदीना और धनिया के पत्तो को अच्छी तरह साफ करके और धोकर सुखा ले |
  • 2. अदरक छील कर और धो कर छोटा छोटा काट ले |
  • 3. अब धनियां और पुदीना को मिक्सर जार में डाले |
  • 4. इसी जार में अदरक के टुकड़े, काली मिर्च, भुना जीरा, चीनी, हींग, काला नमक और सादा नमक डाले |
  • 5. अब थोड़ा सा पानी डाल कर मसालों को एकदम बारीक पीस ले |
  • 6. इन मसालो को एक बड़े जार में डाल कर 4-5 कप ठंडा पानी डाले |
  • 7.अच्छी तरह मिला कर निम्बू का रस निकालकर मिलाए |
  • 8.गिलास में जलजीरा पानी और 1-2 छोटा चम्मच बूंदी डाल कर सर्व करें |

इंस्टेंट जलजीरा :-

इसके अतिरिक्त आजकल बाजार में तैयार जलजीरा पाउडर (रामबंधु जलजीरा पाउडर) भी उपलब्ध है, जो तुरंत घोल कर तैयार किया जा सकता है | समय की कमी होने पर आप तुरंत इसे तैयार कर बर्फ के टुकड़ो के साथ सर्व करके अपनी पार्टी को रोचक और आनंददायी बना सकते हो |

2. मसाला दूध :-

मसाला दूध आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं एवं ये एक हैल्दी ड्रिंक है | इसे गरम या ठंडा दोनों तरह से, रूचि के अनुसार, सर्व किया जा सकता है |

आवश्यक सामग्री:- (3-4 लोगो के लिए)

  • 1. ½ लीटर दूध
  • 2. चुटकी भर केसर
  • 3. 8-10 बादाम
  • 4. 2 बड़े चम्मच शक्कर
  • 5. 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 6. 2 छोटे दालचीनी के टुकड़े
  • 7. 1 चुटकी कालीमिर्च पाउडर

बनाने की विधि :-

  • 1. एक कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध ले कर उसमे केसर के धागो को भीगोकर रख दें |
  • 2. फिर 15 मिनट के लिए बादाम को पानी में भीगोकर रख दें, उसके बाद छीलकर मिक्सर में पीस ले |
  • 3. मध्यम आंच पर एक तपेली में दूध उबालने के लिए रखें और उसमे दालचीनी और इलायची पाउडर मिला ले |
  • 4. एक उबाल आने के बाद इसमें बादाम का पेस्ट, भिगोये हुए केसर का घोल एवं शक्कर मिलाए |
  • 5. अब दूध को 5 मिनिट कम आंच पर उबाले और काली मिर्च पाउडर मिला कर गैस बंद कर दें |
  • 6. अब दूध को ठंडा या गरम, रूचि अनुसार सर्व करें |

  • इंस्टेंट मसाला दूध :-

    अगर आप कम मेहनत करके या जल्दी ही मसाला दूध तैयार करना चाहते है तो कुछ इंस्टेंट दूध मसाले (रामबंधु केसर मिल्क मसाला) बाजार में उपलब्ध हैं | आप केवल दूध और स्वादानुसार शक्कर के साथ इस मसाले को उबालकर अपना पसंदीदा मसाला दूध तैयार कर सकते हैं |

    3. मसाला चाय :-

    बहुत सी पार्टी की शुरुआत ही चाय से होती है | क्यों न इस चाय को कुछ खास बनाया जाये | आप मेहमानो को कुछ अलग चाय का स्वाद देकर अपनी पार्टी में चार चाँद लगा सकते हैं |

    आवश्यक सामग्री:- (3-4 लोगो के लिए)

    • 1. 2 कप पानी
    • 2. 1 बड़ा चमच्च चाय पत्ती,(आपकी पसंदानुसार )
    • 3. 1 छोटा चमच्च कद्दूकस अदरक
    • 4. 1 छोटा चमच्च इलाईची पाउडर
    • 5. 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
    • 6. 1/2 छोटा चमच्च दालचीनी पाउडर
    • 7. 1/4 कप दूध
    • 8. शक्कर (स्वादानुसार)

    बनाने की विधि :-

    • 1. मसाला चाय बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गरम करें |
    • 2. एक पैन में 2 कप पानी, अदरक, इलाईची पाउडर, काली मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर डाले और 2 से 3 मिनट के लिए उबलने दें |
    • 3. अब इसमें चाय की पत्ती डालकर 2 मिनट के लिए उबाल ले | फिर पैन को ढक दें |
    • 4. अब इसमें दूध डाले और मिलाकर छान ले और अपने स्वाद अनुसार शक्कर डालकर परोसे ।

    इंस्टेंट मसाला चाय :-

    आजकल बाजार में तैयार चाय मसाला (रामबंधु टी मसाला) भी मिलता है जिसे आप अपनी चाय में डालकर अपनी चाय का स्वाद बड़ा सकते है | और अपनी चाय को और भी रुचिपूर्ण बना सकते है |

    4. मसाला ताक :-

    मसाला ताक शरीर में तरावट बनाये रखने के साथ पाचन क्रिया को दुरूस्त भी बनाये रखता है |यह आसानी से तैयार भी किया जा सकता है |

    आवश्यक सामग्री :- (2-3 लोगो के लिए)

    • 1. 1 कप ताजा दही
    • 2. 2 मुट्ठी कटा हुआ हरा धनिया
    • 3. 2 मुट्ठी पुदीने के पत्ते
    • 4. ¾ छोटा चम्मच काला नमक
    • 5. ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
    • 6. 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
    • 7. ¼ छोटा चम्मच बारीक़ कुटी हुई काली मिर्च
    • 8. 10-12 बर्फ के टुकड़े (आइस क्यूब)

    बनाने की विधि :-

    • 1. धनिया पत्ते, पुदीने के पत्ते, दरदरी कुटी काली मिर्च, बीज हटाई हुई बारीक कटी हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और थोड़ा सा दही मिक्सर जार में डालकर पीस ले |
    • 2. धनिया,पुदीना के बारीक होने पर इसमें बचा हुआ दही डालकर इसको फैंट ले |
    • 3. इसके बाद, इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर ब्लेन्ड कर ले, मसाला छाछ बनकर तैयार है |
    • 4. इसे एक गिलास में डालकर पुदीने के पत्ते और थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर बुरककर सर्व करें |

    • इंस्टेंट मसाला ताक :-

      सादी ताक तो जल्दी से तैयार की जा सकती है पर मसाला ताक बनाने के लिए हमें कुछ टाइम के साथ बहुत सी सामग्री लगती है | अगर आप तुरंत अपनी सादी ताक को कुछ अलग स्वाद देना चाहते है तो आप दही में स्वादानुसार जलजीरा पाउडर (रामबंधु जलजीरा मसाला) का उपयोग कर सकते है | और बारीक़ महिम कटे हुए धनिये के साथ ब्लेंड कर इसे सर्व कर सकते है |

      5. बासुंदी :-

      बासुंदी आपकी पार्टी में एक डिज़र्ट का काम कर सकती है | दूध को उबालकर बासुंदी तैयार की जाती है |

      आवश्यक सामग्री :- (2-3 लोगो के लिए)

      • 1. 1 लीटर दूध
      • 2. 1/3 कप चीनी
      • 3. 7-8 कटे हुए बादाम
      • 4. 6-7 कटे हुए काजू
      • 5. 6-7 कटे हुए पिस्ता
      • 6. 25-30 धागे केसर
      • 7. 1 छोटा चम्मच इलाइची पावडर

        बनाने की विधि :-

        • 1. दूध को गरम करने रख दें |
        • 2. दूध में उबाल आने के बाद उसमे काजू, बादाम, और केसर डालकर मिला दें और गैस धीमी कर दें |
        • 3. धीमी गैस कर दूध को गाढ़ा होने तक पकने दें |
        • 4. दूध पर जैसे ही मलाई की परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दें |
        • 5. इस प्रक्रिया को बार बार दोहराते रहे | जैसे ही मलाई कि परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दें |
        • 6. इस तरह मलाई की परतों से दूध को गाढ़ा होने दें |
        • 7. जब दूध गाढ़ा दिखने लगे, तब दूध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिला दें और गैस से उतार ले |
        • 8. केसर बासुंदी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक परोसा जा सकता है |

        इंस्टेंट बासुंदी :-

        झटपट बासुंदी बनाने के लिए दूध को उकाल कर केसर मिल्क मसाला (रामबंधु केसर मिल्क मसाला) डालकर दूध को गाढ़ा होने तक उकालना है | जब दूध गाढ़ा होने लगे तब उसमे शक्कर डालकर मिक्स करें | दूध को लगातार हिलाते रहना है | आप चाहे तो दूध को जल्दी गाढ़ा करने के लिए कंडेंस्ड मिल्क को उबलते दूध में मिलाकर प्रयोग कर सकते है | दूध में एक उकाल आने के बाद आप कंडेंस्ड मिल्क को मिलाकर ५ मिनट तक हिलाये |

        यह कुछ ऐसे पेय पदार्थ है जो तुरंत बनाये जा सकते है और सभी लोगो द्वारा पसंद भी किये जाते है | इसे बनाने में आपको ज्यादा समय व्यय करने की जरुरत नहीं पड़ेगी और आप भी पार्टी एन्जॉय कर सकेंगे | साथ ही सभी लोग एक हेल्दी ड्रिंक का आनंद भी ले सकेंगे |

        आप भी अगर अपना कोई सुझाव हमारे साथ शेयर करना चाहते है तो हमारे सोशल मीडिया पेज पर डायरेक्ट मैसेज करें |

        आपको हमारी बताई गयी रेसिपीज और ब्लॉग्स पसंद आए है तो हमारे ब्लॉग और फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, एवं ट्विटर पेजों का अनुसरण कर उन्हें शेयर करें |

× Chat