Coupons

स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त एवं शीघ्र तैयार होने वाली कुछ ब्रेकफास्ट रेसिपियां

यह सभी जानते है की सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार है | फिर भी यह पाया गया है कि अधिकतर लोग काम पर निकलने से पहले नाश्ता नहीं कर पाते हैं | नाश्ता आपको दिन की शुरुआती ऊर्जा प्रदान करता है | अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं कर पाते हैं तो हो सकता है की आप लंच में जरूरत से ज्यादा खाएं, जो आपके वजन को बढ़ाने का काम कर सकता है | नियमित रूप से ऐसा करने से शरीर की पाचन प्रणाली गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है | लेकिन इसके साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि आप नाश्ते में क्या खा रहे हैं, ऐसा न हो कि आपके नाश्ते की प्लेट अस्वस्थ खाने से भरपूर हो | हम आपको कुछ ऐसे पौष्टिक आहार के बारे में बताएँगे जो आपका ब्रेकफास्ट बन सकता है और तुरंत बनाया भी जा सकता है :-

1.पोहा :-
1.हेल्दी होने के कारण पोहा ज्यादातर घरों का पसंदीदा ब्रेकफास्ट है। आप सुबह की जल्दी में भी इसे बना सकते हैं। यह हेल्दी होने के साथ-साथ जल्दी और आसानी से बनता है और आपको दिनभर ऊर्जा देने में मदद करता है। हम आपको दो तरह की विधि बताएँगे जिससे आप पोहे बना कर तैयार कर सकते हैं |

A.नियमित तरीका:-

आवश्यक सामग्री
  • 2 कप पोहा
  • 1 बड़ा चम्मच refined तेल
  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 2-3 कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 चुटकी हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच शक्कर
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 2 चम्मच निम्बू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • नमकीन सेव
  • हरा धनिया कटा हुआ
  • आधी कटोरी भुने हुए मूंगफली के दाने
बनाने की विधि :-

  • 1. पहले पोहे को पानी से धो ले और छलनी से पानी अलग कर ले|
  • 2. अब गैस पर एक कड़ाई में तेल गर्म करे और आंच धीमी कर के उसमे राई, सौंफ और हींग डालकर फ्राई करे
  • 3. जब राई और सौंफ तड़कने लगे तब कड़ाई में कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भुने |
  • 4. इसके बाद कड़ाई में पोहे डाले, फिर उसमे हल्दी, नमक एवं धनिया पाउडर, शक्कर और निम्बू का रस डालकर एक बड़े चम्मच से अच्छी तरह हिलाये और सारी सामग्री मिक्स करे |
  • 5. अब कड़ाई को एक प्लेट से ढक कर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाए और फिर गैस बंद कर दे |
  • 6. गैस बंद करने के एक मिनट बाद कड़ाई से प्लेट हटाए और पोहे को एक प्लेट में निकाल कर कटे हुए प्याज, धनिया, भुने हुए दाने और बारीक़ सेव के साथ सर्व करे |

B.इंस्टेंट पोहा :-

आप अगर कही बहार जा रहे है या तुरंत कुछ बना कर खाना चाहते है तो आप केवल कुछ सेकंड में ही एक हेल्दी पोहा तैयार कर सकते है | जी हां ! यहाँ हम बात कर रहे है, टैम्पटीन एक्सप्रेस टैम्पटीन एक्सप्रेस पोहा की जो तैयार हो जाता है केवल 3 मिनट में, तो आइये जानते है इसे बनाने की विधि|

  • 1. 60 ग्राम के पैकेट के लिए 75 मिली लीटर या आधा कप उबलता हुआ गरम पानी ले |
  • 2. पुरे पैकेट के मिश्रण को गरम पानी के बर्तन में खाली कर ले और मिक्स करे |
  • 3. अब इसे अच्छे से ढक कर 3 मिनट तक रहने दे |
  • 4. फिर ढक्कन को हटा कर और पोहे को हिलाकर सर्व करे |

  • 2.मसाला ऑमलेट

    अगर आप अपने ऑमलेट को और भी हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते है तो आप मसाला ऑमलेट को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं |

    आवश्यक सामग्री:-
    • 1. 3 अंडे
    • 2. 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
    • 3. 1 बारीक़ कटा हुआ टमाटर
    • 4. 2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
    • 5. 3 बड़े चम्मच तेल
    • 6. नमक स्वादानुसार
    • 7. पीसी हुई कालीमिर्च
    • 8. 2 बड़े चम्मच मक्खन
    • 9. थोड़ा सा हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
    • 10. 50 ग्राम कद्दूकस चीज़

    बनाने की विधि :-

    • 1. एक कड़ाई में तेल गर्म करके उसमे कटे हुए प्याज़, टमाटर और हरी मिर्च डालें।
    • 2. आंच को हल्का करके सब्जियां पकाएं।
    • 3. अब तीन अंडे तोड़कर उन्हें अच्छी तरह फेंट लें और उसमे नमक और काली मिर्च मिलाएं।
    • 4. अब अंडे और सब्जियों को एक साथ मिक्स कर ले।
    • 5. एक कड़ाई को गर्म करके उसमे मक्खन डालें और ऊपर से ये मिक्सचर डालकर तवे पर गोल फैलाए |
    • 6. और ऊपर से हरा धनिया, और कद्दूकस किया चीज़ डालें।
    • 7. अच्छी तरह से पलट कर दोनों तरफ से पका ले और ऑमलेट के दो फोल्ड करे।
    • 8. आंच को बंद कर दे और गरम गरम मक्खन या टमाटर सॉस के साथ सर्व करे |

    • 3. नमकीन सेवइयां:-

      नूडल्स एवं पैक्ड नूडल्स आज कल सबकी पसंद बने हुए हैं तो क्यों न अपनी पसंद को हेल्दी तरीके से अपने ब्रेकफास्ट में सम्मिलित किया जाये | अधिकतर सेवई को मीठा ही बनाया जाता है। लेकिन आप उसमे कुछ मसाले डालकर इसे नमकीन भी बना सकते हैं, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

      आवश्यक सामग्री :-
      • 1. 2 ½ कप सेवइयां (स्वादानुसार नमक में उबली हुई)
      • 2. 1 बड़ा चम्मच तेल
      • 3. 1 बारीक कटा हुआ बड़ा प्याज़
      • 4. 1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ अदरक
      • 5. 1 टुकड़ों में कटा हुआ उबला आलू,
      • 6. 1छोटा चम्मच राई
      • 7. 8-10 कढ़ी पत्ता
      • 8. ½ कप भुने हुए मूंगफली के दाने
      • 9. 2 लहसुन की कली बारीक़ कटी हुई
      • 10. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
      • 11. नमक स्वादानुसार

      बनाने की विधि :-

      • 1. एक कड़ाई में तेल गर्म करे |
      • 2. उसमे राई और कड़ी पत्ते का तड़का दे |
      • 3. राई तड़कने के बाद उसमे अदरक डालें और अच्छे से भुने ।
      • 4. फिर उसमे कटे हुए प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भुने |
      • 5. अब उसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर और आलू डालकर हिलाए |
      • 6. पुरे मिश्रण को अच्छे से भून कर उसमे भुने हुए मूंगफली के दाने डाले |
      • 7. अंत में सेवइ को इस भुने हुए मिश्रण में अच्छे से मिलाकर गर्म गर्म सर्व करे |

      4. बेसन और सूजी का चिला:-

      बेसन और सूजी का चिला बहुत पौष्टिक होने के साथ ही बहुत आसानी से और कम समय में बनाया जा सकता है |

      आवश्यक सामग्री :-
      • 1. 1 कप सूजी
      • 2. 1 कप बेसन
      • 3. 1 कप से थोड़ा कम दही
      • 4. 1 बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च
      • 5. 1-2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
      • 6. 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
      • 7. अदरक का एक छोटा टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
      • 8. 1 कटोरी हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
      • 9. नमक स्वादानुसार

      बनाने की विधि :-

      • 1. दही में 1 कप पानी मिलाइये , फैट कर पतला कर लीजिये |
      • 2. छना हुआ सूजी और बेसन किसी बर्तन में निकाल ले और दही डाल कर इसे चम्मच से अच्छे से फैट लीजिये | और ध्यान रखे की मिश्रण में गुठ्लिया न बने |
      • नमक मिलाकर 15 मिनट के लिए ढक कर रखे |
      • 4. 15 मिनट बाद मिश्रण में बारीक़ कटी शिमला मिर्च, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डाल कर अच्छी तरह मिलाये |
      • 5. अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो आवश्यकतानुसार पानी मिलाये |
      • 6. नॉन स्टिक तवा गैस पर रख कर गर्म करे और थोड़ा तेल डाल कर तवे की सतह को चिकनी कर ले |
      • 7. चमचे में मिश्रण भरकर तवे पर गोल गोल फैलाये और गैस धीमा कर ले |
      • 8. चीले को दोनों तरफ से ब्राऊन दिखने तक सेक ले |
      • 9. अब गरमा गरम चीला ग्रीन चिल्ली सॉस या टमाटर सॉस के साथ सर्व करे |

      • 5. फ्रूट चाट:-

        फ्रूट चाट बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है। और साथ ही यह जल्दी और आसानी से भी बनाया जा सकता है |

        आवश्यक सामग्री :-
        • 1. 1 सेब
        • 2. 1 केला
        • 3. 1 अनार
        • 4. 1 पपीता
        • 5. 1 खरबूजा
        • 6. ½ कप अंगूर
        • 7. 1 छोटा चम्मच ग्रीन चिल्ली सॉस
        • 8. 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
        • 9. 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
        • 10. 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
        • 11. नमक स्वादानुसार

        • बनाने की विधि :-

          • 1. फ्रूट चाट बनाने के लिए सबसे पहले सभी फ्रूट्स को अच्छे से धोकर साफ कर ले।
          • 2. अब काटने वाले सभी फ्रूट्स को छील कर काट ले।
          • 3. अनार के दाने निकाल ले, अंगूर को साफ कर ले। सभी फ्रूट्स को एक बड़े कटोरे में डालकर मिक्स कर ले।
          • 4. अब इन फ्रूट्स के ऊपर नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, जीरा पाउडर डाले और अच्छे से मिक्स करे।
          • 5. इतना करने के बाद इस मिश्रण पर ग्रीन चिल्ली सॉस डाले और मिक्स कर दे। आपकी फ्रूट चाट बनकर तैयार है
          • 6.इसे कुछ देर के लिए फ्रीज में रख दे और फिर ठंडी करके सर्व करे।

          6. फ्रूट कस्टर्ड:-

          यह अलग अलग प्रकार के फलों को मीठे, क्रीमी, कस्टर्डवाले दूध में मिलाकर बनाया जाता है। आवश्यक सामग्री :-

          • 1. 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर
          • 2. 2 ½ कप दूध
          • 3. 3-4 बड़े चम्मच शक्कर
          • 4. 2 कप मिश्रित फल कटे हुए :- (केला, सेब, अंगूर, चीकू, आम, अनार के दाने )

          • बनाने की विधि :-

            • 1. एक कटोरे में कस्टर्ड पाउडर और ½ कप दूध मिलाकर बिना गुठलियोंवाला मिश्रण बना ले।
            • 2. बाकि बचे दूध को शक्कर के साथ तपेली में लेकर मध्यम आंच पर उबाल आने दे।
            • 3. जैसे ही दूध उबलने लगे उसमे कस्टर्ड पाउडर का घोल डालकर तुरंत मिक्स करे।
            • 4. इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाये। उसमे तक़रीबन 3-4 मिनट लगेंगे।
            • 5. अब ये गाढ़े मिश्रण को एक कटोरे में निकाले और ठंडा होने दे। बाद में फ्रिज में रखकर पूरी तरह से ठंडा कर ले।
            • 6. फलों को काटकर ठन्डे कस्टर्ड में मिला ले और फिर से फ्रिज में कुछ घंटो के लिए ठंडा होने के लिए रखे और बाद में परोसे।

            नोट :-

            • 1.ज्यादा पानी छोड़ने वाले फलो का उपयोग न करे | जैसे :- तरबूज, अनानास, खरबूज ,संतरा आदि |
            • 2.चाहे तो आप इसे छोटे छोटे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से भी सजावट कर सकते है |

            7.अंकुरित चना चाट :-

            ये सभी जानते है की अंकुरित अनाज शरीर के लिए कितने फायदे दायक है | तो आइये जानते है कुछ चटकदार तरीका जो आपको स्वस्थ भी रखेगा और स्वाद भी देगा |
            आवश्यक सामग्री :-

            • 1. 1 कटोरी अंकुरित किये हुए चने
            • 2. 1 चम्मच बटर
            • 3. 1 चम्मच कॉर्न
            • 4. 1 चम्मच बारीक़ कटी हुई प्याज़
            • 5. 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
            • 6. 2 चम्मच बारीक़ कटे हुए टमाटर
            • 7. काला नमक, सादा नमक स्वादानुसार
            • 8. 1 नीबू का रस
            • 9. ½ चम्मच चाट मसाला
            • 10. एक मुट्ठी हरा धनिया और बारीक़ सेव

            • बनाने की विधि :-

              • 1. एक कड़ाई में बटर डाले और उसमे प्याज़, टमाटर, कॉर्न, मिर्च को एक साथ डालकर तेज आंच पर 1 मिनट तक पकाये |
              • 2. अब उसमे अंकुरित चने मिलाए एवं नमक और चाट मसाला डाले |
              • 3. आंच धीमी करें और 1 मिनट के लिए ढ़क कर पकाएं |
              • 4. अब आंच को बंद करें, नींबू रस डाले और सर्व करते समय उपर से धनिया पत्ती व सेव डाले |

              नोट :- आप चने की तरह दूसरे अनाज जैसे मुंग, मटकी इत्यादि की भी चाट तैयार कर सकते है |

              8. रोटी पिज़्ज़ा :-

              आप इसे घर पर बची हुई रोटी या ताजा रोटी का उपयोग कर के बना सकते हैं |
              आवश्यक सामग्री :-

              • 1. 4 रोटी
              • 2. 1 बारीक़ कटा हुआ शिमला मिर्च
              • 3. 1 बारीक़ कटा हुआ टमाटर
              • 4. 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
              • 5. मॉजरिल्ला चीज़
              • 6. चाट मसाला
              • 7. पिज़्ज़ा सॉस
              • 8. बटर
              • 9. टमाटर सॉस के साथ सर्व करे |
              • 10. नमक स्वादानुसार

              • बनाने की विधि :-

                • 1. सबसे पहले बारीक़ कटी हुई सब्जियों को मिक्स करे और उसमे 2 छोटे चम्मच ( स्वादानुसार) टमाटर सॉस और चाट मसाला मिला कर टॉपिंग तैयार करे |
                • 2. फिर एक प्लेट में रोटी लेंगे और पूरी रोटी पर चम्मच से पिज़्ज़ा सॉस फैलाए |
                • 3. उसके ऊपर सब्जियों की टॉपिंग सामग्री को अच्छे से फैलाए |
                • 4. उसके बाद मॉजरिल्ला चीज़ को कद्दूकस करके पूरी रोटी पर फैलाए |
                • 5. अब गैस पर तवा गरम करने के लिए रखे |
                • 6. तवा गरम हो जाने के बाद उस पर बटर फेलायेंगे और टॉपिंग की हुई चपाती को एक दम काम आंच पर रखे |
                • 7. अब तवे को ढक कर चीज़ के मेल्ट होने तक इसे पकने दे |
                • 8. फिर इसे प्लेट में निकाल कर, काट कर सर्व करे |

                नोट :- आप अपनी उपलब्धता और पसंद अनुसार सब्जियों का चुनाव कर सकते है|

                तो यह थी कुछ छोटी छोटी और जल्द ही बन जाने वाले व्यंजन | हम आशा करते है की ये सभी व्यंजन आपको बहुत ही पसंद आएंगे और दैनिक दिनचर्या में आपका समय बचाने और आपको स्वस्थ बनाये रखने में आपकी मदद करेंगे |

                अगर आप इन व्यंजन से सम्बंधित सुझाव हमें देना चाहते है तो हमारे सोशल मिडिया पेज पर डायरेक्ट मैसेज करे |

                और अगर आपको हमारे द्वारा बताये व्यंजन पसंद आए है तो हमारे ब्लॉग और फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, एवं ट्विटर पेजों का अनुसरण कर उन्हें शेयर करें |

× Chat