Coupons

रसोई में काम आने वाले कुछ कारगार हैक्स और टिप्स

खाना बनाते समय आप हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि खाना टेस्टी बने और झटपट तैयार हो जाएं। इसके लिए आप तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट भी करते हैं।  इस ब्लॉग में हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ किचन टिप्स, जिन्हें फॉलो करके आप अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं और खाना बनाने में लगने वाली मेहनत को भी कम कर सकते हैं|

1. अगर बनी हुई कॉफ़ी बच गयी है तो आप उसे आईस ट्रे में डालकर फ्रीज़र में क्यूब बना कर स्टोर कर सकते हैं|

2. ब्लेंडर को आसानी से साफ करने के लिए अपने ब्लेंडर में साबुन और पानी मिलाकर ब्लेंड करें और फिर धो लें|

3. केले को अधिक समय तक फ्रेश रखने के लिए केले के तने को एल्युमिनियम की पन्नी या प्लास्टिक रैप से लपेट के रखें |

4. एवोकाडो, नाशपाती, चीकू इत्यादि जैसे फलों को जल्दी पकाने के लिए उसे कागज के बैग में स्टोर करें|

5. अपने मसालों को गैस स्टोव या रोशनी से दूर रखें, क्योंकि नमी और हिट (गर्मी) के संपर्क में आने पर वे अपना स्वाद खो देते हैं|

6. चावल को चिपकने से बचाने के लिए इसको पकाते समय इसमें कुछ बूँद तेल डालें |

7. नूडल्स को उबालने के तुरंत बाद बहते ठंडे पानी के नीचे डालकर अलग करें, ताकि सभी नूडल्स चिपके नहीं |

8. किसी सब्जी को गैस पर रोस्ट करना है तो उस पर थोड़ा तेल लगा लें। ऐसा करने से सब्जी का छिल्का आसानी से उतर जाएगा।

9. सब्जियों को अधिक समय तक ताज़ा रखने के लिए भीगे हुए कपड़े में लपेट कर स्टोर करना चाहिए।

10. प्लेन मेयोनेज़ में हरी चटनी या रेड चिली सॉस या बारीक़ पिसा हुआ धनिया-पुदीना मिलाकर बिल्कुल नए स्वाद वाला डिप या स्प्रेड तैयार किया जा सकता है।

11. सब्जी की ग्रेवी को रिच बनाने के लिए आप उसमें नारियल पाउडर डाल सकते हैं| आप किसे हुए नारियल को करी पत्ता डालकर लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं| इसे मसाला भूनते वक्त आप किसी भी सब्जी में मिला सकते हैं, इससे सब्जी का रसा गाढ़ा हो जाएगा|

12. इंस्टेंट क्रिस्पी पटेटो चिप्स बनाने के लिए आलू के पतले स्लाइस काट के इन्हें बर्फ वाले पानी में थोड़ी देर के लिए रख दें और उसके बाद फ्राय करें।

13. बिना अंडे का सॉफ्ट केक बनाने के लिए केक का बैटर पके केले और दही के साथ बनाएं। (केले और दही के मिश्रण की मात्रा केक के बैटर के बराबर लें|)

14. आलू को छीलने मे काफी समय लगता है इसके लिए आप आलू उबालते वक्त पानी में एक चुटकी नमक डाल दें| ऐसा करने से आलू आसानी से छिल जाएंगे|

15. टमाटर का सूप बनाने के लिए उसे उबालते समय ही एक हरी मिर्च, एक लहसुन की कली और एक टुकड़ा अदरक डाल दें, सूप स्वादिष्ट बनेगा|

16. ग्रेवी के लिए अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार करते समय हमेशा लहसुन की मात्रा 60% और अदरक 40% होना चाहिए, क्योंकि अदरक का स्वाद बहुत स्ट्रॉन्ग होता है

17. हरी सब्ज़ियों को ढंककर पकाएं ताकि उनमे मौजूद गुणकारी पोषक तत्व बरक़रार रहें|

18. मिर्च के डिब्बे में अगर थोड़ी-सी हींग डाल दे तो मिर्च लंबे समय तक खराब नहीं होती।

19. तंदूरी चपाती आप नरम बनाना चाहते हैं तो उसका आटा गूँधते समय उसमें दही मिला लें और आटा तैयार करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

20. चीज़ को किसने के दौरान वो चिपक जाता है, इससे बचने के लिए आप कद्दूकस करने वाली किसनी पर थोड़ा तेल लगा लें।

21. अगर दूध ज्‍यादा जल गया है और उसमें से बहुत तेज जलने की महक आ रही है तो आप सबसे पहले दूध को एक साफ बर्तन में डाल दें। इसके बाद देसी घी में दालचीनी की 1 इंच लंबी 2 स्टिक डालकर उसे गर्म करके दूध में डालकर रख दें। ऐसा करने से दूध जलने की महक काफी हद तक कम हो जाएगी। आप इस दूध का उपयोग रबड़ी बनाने में कर सकते हैं।

क्या आपके पास भी ऐसे ही कुछ हैक्स या टिप्स है? हमें हमारे सोशल मीडिया पेजों पर डायरेक्ट मैसेज कर बताएं| चुनिंदा सुझाव देने वालो को हम पुरुस्कृत करेंगे |

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो हमारे ब्लॉग और फेसबुकइंस्टाग्राम एवं ट्विटर पेजों का अनुसरण कर उन्हें शेयर करें |

× Chat